श्री गौरीशंकर गोयनका इण्डाउमेन्ट ट्रस्ट, भदैनी, वाराणसी - के अन्तर्गत, श्री जो.म. गोयनका संस्कृत महाविद्यालय, भदैनी, वाराणसी।

संबद्ध -सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी

Events Notice

98% Graduate Success

16:1 Student-Faculty Ratio

Global Community

OCT 28

Open Campus Day

Experience our vibrant campus life, meet faculty members, and learn about our academic programs.

संस्था का परिचय

श्री जो.एम. गोयनका संस्कृत महाविद्यालय, भदैनी, वाराणसी एक प्रतिष्ठित संस्कृत शिक्षण संस्था है। यह संस्था भारतीय-संस्कृति, देववाणी-संस्कृत तथा सनातन-धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से कार्यरत है। तपोमूर्ति अच्युत मुनिजी महाराज की प्रेरणा से श्रद्धेय श्री गौरीशंकर गोयनका द्वारा समर्पित निधि के माध्यम से इस संस्था की स्थापना ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, संवत् 1983 (दिनाङ्क 20 जून 1926) को हुई। संस्था का औपचारिक पंजीकरण 14 मई 1929 को सम्पन्न हुआ ।

Read More
Notice Board
6   17/Oct/2026
Required Documents in B.Ed. Download

7   17/Oct/2026
Required Documents in PG Download

प्रमुख उद्देश्य - १. वेद एवं वेदाङ्गों का अध्ययन-अध्यापन.. २. संस्कृत शिक्षा का संवर्धन.. ३. भारतीय ज्ञान परंपरा का संरक्षण.. ४. नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास..

संस्थापक का जीवनवृत्त

श्रद्धेय श्री गौरीशंकर जी गोयनका : शिक्षा, संस्कृति और समाजसेवा के महान पुरोधा थे

श्री गौरीशंकर जी गोयनका भारतीय सनातन संस्कृति, संस्कृत शिक्षा तथा लोकसेवा के प्रति समर्पित उन महान विभूतियों में से थे, जिन्होंने अपने जीवन को केवल व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित न रखकर समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। वे मूलतः राजस्थान राज्य के सीकर जनपद के अंतर्गत स्थित नवलगढ़ के प्रतिष्ठित गोयनका परिवार से थे। उनके पिता श्रद्धेय श्री मटरूमल्ल गोयनका जी तथा पितामह श्री जोखीराम गोयनका जी ...

Read More
15,000+
Students Enrolled
98%
Graduation Rate
250+
Expert Faculty

" वेद एवं वेदाङ्गों का अध्ययन-अध्यापन.. संस्कृत शिक्षा का संवर्धन.. भारतीय ज्ञान परंपरा का संरक्षण.. नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास.. "

Campus Overview
संस्थापक
श्री गौरीशंकर जी गोयनका
Campus Overview
प्रबन्धक
श्री गोवर्धन लाल झंवर

प्रबन्धक का परिचय

श्री गोवर्धन लाल झंवर : समर्पण और सेवा का अनुपम प्रतीक

श्री गोवर्धन लाल झंवर का जन्म २० मार्च १९३८ को राजस्थान की पावन भूमि पर हुआ था। वे स्वर्गीय श्री देवकृष्ण झंवर और श्रीमती सुवादेवी झंवर के ज्येष्ठ पुत्र थे। उनके पिता की स्वर्गीय आत्मा और माता का आशीर्वाद उनके जीवन की नींव बने। बचपन से ही उन्होंने अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को आत्मसात किया, जो बाद में उनके सम्पूर्ण जीवन का आधार बना। राजस्थान की सांस्कृतिक समृद्धि और पारिवारिक परंपराओं ने उनके व्यक्तित्व को आकार दिया, जहाँ सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण जैसे गुण स्वाभाविक रूप से विकसित हुए।

शैक्षणिक योग्यता : ज्ञान की बहुआयामी यात्रा

श्री गोवर्धन लाल झंवर शिक्षा के प्रति गहरी लगन रखते थे। उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त कर बहु-विषयक योग्यताएँ अर्जित कीं, जो उनके बौद्धिक विकास और व्यावहारिक जीवन दोनों में सहायक सिद्ध हुईं। उन्होंने मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A.) की उपाधि प्राप्त की, जिसने उन्हें साहित्य, इतिहास और समाजशास्त्र की गहरी समझ प्रदान की।

Read More
Campus Overview
प्राचार्य
डॉ. हर्षवर्धन मिश्र

प्राचार्य का परिचय

डॉ. हर्षवर्धन मिश्र संस्कृत-जगत् के सुप्रतिष्ठित विद्वान्, अध्यापक एवं शोधकर्ता हैं। आपका जन्म 5 अक्टूबर, 1974 ई० को उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के अंतर्गत हरैया नामक ग्राम में एक संस्कारित एवं विद्यानुरागी सरयुपारीण ब्राह्मण परिवार में हुआ। आपके पूज्य पिता पण्डित श्री रामानन्द मिश्र जी धर्म, शिक्षा एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति विशेष आस्था रखने वाले व्यक्तित्व के धनी थे एवं माता श्रीमती प्रभावती देवी जी के कनिष्ठ पुत्र हैं। आपके बड़े पिताजी (दादा जी ) श्री पण्डित राघव प्रसाद मिश्र जी थे । जिनके प्रेरणा एवं सुसंस्कारों ने आपके जीवन की दिशा निर्धारित की।

बाल्यकाल से ही डॉ. मिश्र की रुचि संस्कृत भाषा, भारतीय शास्त्रों तथा पारम्परिक ज्ञान-परम्परा के अध्ययन में रही । इसी अभिरुचि ने उन्हें संस्कृत साहित्य एवं शास्त्रों के गहन अनुशीलन की ओर प्रेरित किया । आपने परम्परागत एवं आधुनिक शिक्षा- पद्धति के समन्वित मार्ग का अनुसरण करते हुए नव्यव्याकरण, वेदान्तशास्त्र तथा ग्रन्थालय एवं सूचना-विज्ञान के क्षेत्रों में उच्च अध्ययन सम्पन्न किया। आप नव्यव्याकरणाचार्य, शांकरवेदान्ताचार्य तथा विद्यावारिधि (पीएच.डी.) जैसी प्रतिष्ठित उपाधियों से अलंकृत हैं ।

पूर्व में आप वाराणसी मण्डल के अन्तर्गत संस्कृत शिक्षा से संबद्ध सं. सं.वि. वि. में व्याकरण विभाग में अतिथि आचार्य के रूप में अध्यापन कार्य में संलग्न रहें । सन 2022 में आप व्याकरण विभागाध्यक्ष के पद पर प्रतिष्ठित हुये साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य पद का प्रभार दिया गया जो आज भी प्रभारी प्राचार्य के दायित्व का निर्वहन कर रहे है ।

Read More


Syllabus



Results



Seminar



Download



Examination



Sports

महाविद्यालय में सञ्चालित कार्यक्रम

महाविद्यालय में दो प्रकार के कार्यक्रम सञ्चालित हैं :-

१. शास्त्री (स्नातक)
२. आचार्य (स्नातकोत्तर)

विषय विवरण :-

१. वेद (ऋग्वेद, शुक्लयजुर्वेद, कृष्णयजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, वेदनैरुक्तप्रक्रिया), २. व्याकरण (प्राचीनव्याकरण, नव्यव्याकरण),
३. ज्योतिष (सिद्धान्त, गणित, फलित), ४. धर्मशास्त्र, ५. पुराणेतिहास,
६. साहित्य, ७. न्याय (प्राचीन, नव्य), ८. वेदान्त (शांकर, वल्लभ, रामानन्द, रामानुज, गौडीय, माध्व, निम्बार्क, विशिष्टाद्वैत),
९. मीमांसा,

आधुनिक-विषय :- हिन्दी, अङ्ग्रेज़ी, कम्प्यूटर, पर्यावरण ।

महाविद्यालय में कार्यरत पूर्व विशिष्ट आचार्यगण

१. आचार्य नित्यानन्द पर्वतीय ।
२. आचार्य वामदेव भट्टाचार्य ।
३. म॰म॰ आचार्य हरिहर कृपालु शास्त्री ।
४. म॰म॰ आचार्य शिवकुमार शास्त्री ।
५. आचार्य कृत्यानन्द झा ।
६. पद्मविभूषण आचार्य वशिष्ठ त्रिपाठी ।
७. आचार्य तेजपाल शर्मा ।
८. आचार्य विश्वनाथ वामन देव ।
९. आचार्य मनुदेव भट्टाचार्य ।
१०. आचार्य जुगलकिशोर मिश्र ।
११. आचार्य चन्द्रमौलि उपाध्याय ।

छात्र एवं शिक्षकों की उपलब्धियाँ

महाविद्यालय से शिक्षाप्राप्त विशिष्ट छात्र,जो अन्य संस्थानों में पदस्थ :-

१. स्वामी विशुद्धानन्द सरस्वती, आनन्द कानन आश्रम, वाराणसी ।
२. स्वामी गोविन्ददेवगिरि महाराज (किशोर जी व्यास), कोषाध्यक्ष राममन्दिर, अयोध्या । ,
३. प्रो॰ श्रेयांश द्विवेदी, पूर्व-कुलपति, महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, हरियाणा ।
४. प्रो॰ रामानुज उपाध्याय, प्रोफेसर- श्री लाल बहादुर राष्ट्रिय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली ।
५. प्रो॰ मनुदेव भट्टाचार्य, प्रोफेसर- सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी ।
६. प्रो॰ रविशंकर पाण्डेय, प्रोफेसर- सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी ।
७. डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, प्राध्यापक- श्री जो॰म॰ गोयनका संस्कृत महाविद्यालय, वाराणसी ।
८.श्री श्रीनिवास देव, प्राध्यापक- श्री जो॰म॰ गोयनका संस्कृत महाविद्यालय, वाराणसी ।
९. डॉ॰ राजकुमार उपाध्याय, प्राध्यापक- दिल्ली विश्वविद्यालय ।
१०. सांश्री बोहित तिवारी, धर्मगुरु- भारतीय थल सेना ।


महाविद्यालयान्तर्गत श्री विश्वनाथ पुस्तकालय

१. 33,476 दुर्लभ शास्त्रीय ग्रंथ ।
२. 1,662 पांडुलिपियां । ,
३. 70 वर्ष से अधिक संग्रहीत पत्रिकाओं का संकलन । पत्रिकाओं की सङ्ख्या – 854.
४. महामहोपाध्याय श्री गोपीनाथ कविराज द्वारा प्रदत्त पुस्तकें ।
५. महाविद्यालय के अच्युत-ग्रंथमाला द्वारा प्रकाशित पुस्तकें ।