श्री गौरीशंकर गोयनका इण्डाउमेन्ट ट्रस्ट, भदैनी, वाराणसी - के अन्तर्गत, श्री जो.म. गोयनका संस्कृत महाविद्यालय, भदैनी, वाराणसी।

संबद्ध -सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी

प्राचार्य का परिचय

डॉ. हर्षवर्धन मिश्र संस्कृत-जगत् के सुप्रतिष्ठित विद्वान्, अध्यापक एवं शोधकर्ता हैं। आपका जन्म 5 अक्टूबर, 1974 ई० को उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के अंतर्गत हरैया नामक ग्राम में एक संस्कारित एवं विद्यानुरागी सरयुपारीण ब्राह्मण परिवार...

प्राचार्य का परिचय

डॉ. हर्षवर्धन मिश्र संस्कृत-जगत् के सुप्रतिष्ठित विद्वान्, अध्यापक एवं शोधकर्ता हैं। आपका जन्म 5 अक्टूबर, 1974 ई० को उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के अंतर्गत हरैया नामक ग्राम में एक संस्कारित एवं विद्यानुरागी सरयुपारीण ब्राह्मण परिवार में हुआ। आपके पूज्य पिता पण्डित श्री रामानन्द मिश्र जी धर्म, शिक्षा एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति विशेष आस्था रखने वाले व्यक्तित्व के धनी थे एवं माता श्रीमती प्रभावती देवी जी के कनिष्ठ पुत्र हैं। आपके बड़े पिताजी (दादा जी ) श्री पण्डित राघव प्रसाद मिश्र जी थे । जिनके प्रेरणा एवं सुसंस्कारों ने आपके जीवन की दिशा निर्धारित की।

बाल्यकाल से ही डॉ. मिश्र की रुचि संस्कृत भाषा, भारतीय शास्त्रों तथा पारम्परिक ज्ञान-परम्परा के अध्ययन में रही । इसी अभिरुचि ने उन्हें संस्कृत साहित्य एवं शास्त्रों के गहन अनुशीलन की ओर प्रेरित किया । आपने परम्परागत एवं आधुनिक शिक्षा- पद्धति के समन्वित मार्ग का अनुसरण करते हुए नव्यव्याकरण, वेदान्तशास्त्र तथा ग्रन्थालय एवं सूचना-विज्ञान के क्षेत्रों में उच्च अध्ययन सम्पन्न किया। आप नव्यव्याकरणाचार्य, शांकरवेदान्ताचार्य तथा विद्यावारिधि (पीएच.डी.) जैसी प्रतिष्ठित उपाधियों से अलंकृत हैं ।

पूर्व में आप वाराणसी मण्डल के अन्तर्गत संस्कृत शिक्षा से संबद्ध सं. सं.वि. वि. में व्याकरण विभाग में अतिथि आचार्य के रूप में अध्यापन कार्य में संलग्न रहें । सन 2022 में आप व्याकरण विभागाध्यक्ष के पद पर प्रतिष्ठित हुये साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य पद का प्रभार दिया गया जो आज भी प्रभारी प्राचार्य के दायित्व का निर्वहन कर रहे है ।

Campus Overview
प्राचार्य
डॉ. हर्षवर्धन मिश्र

अध्यापन के क्षेत्र में आपकी विशिष्ट पहचान एक ऐसे विद्वान् अध्यापक के रूप में है, जो शास्त्रीय गाम्भीर्य और सरल प्रस्तुति – दोनों विषयों का सुन्दर समन्वय स्थापित करने में सक्षम हैं। विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा, व्याकरणशास्त्र तथा भारतीय ज्ञान-परम्परा के प्रति रुचि जागृत करने में आपका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

डॉ. मिश्र अध्ययन, अध्यापन और अनुसन्धान के साथ-साथ लेखन एवं सम्पादन के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। आपके द्वारा संस्कृत वाङ्मय, भारतीय संस्कृति, धर्मशास्त्र, व्याकरण तथा विभिन्न शास्त्रीय विषयों पर अनेक पुस्तकें, शोध-लेख एवं विद्वत्परक रचनाएँ लिखी एवं सम्पादित की गई हैं। आपकी कृतियाँ विद्वत्समाज में समादृत हैं तथा संस्कृत-अनुसन्धान की परम्परा को समृद्ध करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

आपका व्यक्तित्व स्वाध्यायनिष्ठ, शास्त्रपाण्डित्य, अध्यापन-कौशल, अनुसन्धान-प्रवृत्ति तथा संस्कृत-सेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। भारतीय ज्ञान-परम्परा के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार के लिए आपका सतत प्रयास संस्कृत-जगत् में सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता है। डॉ. हर्षवर्धन मिश्र उन विद्वानों में हैं, जिन्होंने परम्परा और आधुनिकता के मध्य सार्थक सेतु का निर्माण करते हुए संस्कृत शिक्षा को जनोन्मुख बनाने का सतत प्रयत्न किया है। संस्कृत भाषा, शास्त्र एवं भारतीय सांस्कृतिक चेतना के प्रति आपकी निष्ठा और समर्पण भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Librerian
Mr. Rakesh Sharma
Clerk
Mr. Harikesh Yadav
Peon
Mr. Vijay Kr. Gupta
Gaurd
Mr. Lal Bahadur Yadav